24 अक्टूबर को शिवपुरी में होगी अस्मिता महिला वेटलिफ्टिंग सिटी लीग
0
टिप्पणियाँ
KHELO INDIA ASMITA पहल के तहत महिला खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर
शिवपुरी। भारत सरकार की KHELO INDIA ASMITA पहल के अंतर्गत महिला खिलाड़ियों के लिए ASMITA WOMEN'S WEIGHTLIFTING CITY LEAGUE का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 को शिवपुरी में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में प्रातः 9 बजे से होगा।
प्रतियोगिता में महिला वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक खेल मंच उपलब्ध कराना, उभरती प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
KHELO INDIA ASMITA के तहत आयोजित इस सिटी लीग के माध्यम से महिला खिलाड़ियों की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। आयोजन से वेटलिफ्टिंग में रुचि रखने वाली महिला खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलने की उम्मीद है।
आयोजन को लेकर संबंधित खेल पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने और आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए खेल अधिकारी शिवपुरी के. के. खरे से मोबाइल नंबर 9650225729 तथा वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव एम. आर. नेवासकर से मोबाइल नंबर 8770249584 पर संपर्क किया जा सकता है।
Tags :
शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें