युवा पंजाबी समिति की नई टीम गठित
0
टिप्पणियाँ
युवा पंजाबी समिति की नई टीम का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में दीपक नरूला को अध्यक्ष, नमन विरमानी को उपाध्यक्ष, इशांत रेखी को सचिव तथा ध्रुव भुगड़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई टीम के गठन पर समाज के लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रियता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिली जिम्मेदारियों के लिए सभी का आभार जताते हुए समिति के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों और समाज से जुड़े कार्यों में सहभागिता बढ़ाने की बात कही। नई टीम के गठन के बाद समिति के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर सदस्यों में उत्सुकता है।
Tags :
शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें