शिवपुरी की लक्षिता और लावण्या का मध्यप्रदेश अंडर-17 क्रिकेट टीम में चयन
0
टिप्पणियाँ
शिवपुरी। किड्स गार्डन स्कूल, शिवपुरी की दो होनहार छात्राओं लक्षिता यादव और लावण्या यादव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों छात्राओं का चयन मध्यप्रदेश की अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे शिवपुरी जिले में खुशी की लहर है।
लक्षिता यादव और लावण्या यादव के पिता कपिल यादव भी क्रिकेटर हैं। उनके मार्गदर्शन और बेटियों की कड़ी मेहनत ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों छात्राओं के राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन से जिले की अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर किड्स गार्डन स्कूल परिवार सहित खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने लक्षिता एवं लावण्या को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Tags :
खेल

एक टिप्पणी भेजें