मध्यप्रदेश - राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पद-स्थापना


राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण कर नई पद-स्थापना आदेश जारी किया है। श्री प्रदीप कुमार शेण्डे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी को अनूपपुर, श्री मुकेश कुमार वैश्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय और श्री राजेन्द्र वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप सेनानी दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर को सीधी पदस्थ किया गया है।

श्री अखिल कुमार वर्मा उप पुलिस अधीक्षक कटनी को एसडीओपी अनूपपुर, श्री जगत बी.एस. चंदेल एसडीओपी अनूपपुर को उप पुलिस अधीक्षक कटनी, श्री विजयप्रताप सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू जबलपुर को अनूपपुर, श्री ए.आर. भार्वे एसडीओपी कोतमा जिला अनूपपुर को उप पुलिस अधीक्षक सीधी, श्री मलखान सिंह वर्मा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ अनूपपुर को उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुमनि रीवा जोन, श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एसडीओपी ब्यौहारी शहडोल को मैहर सतना, श्री व्ही.डी. पाण्डे एसडीओपी मैहर सतना को ब्यौहारी शहडोल, श्री ए.बी. सिंह एसडीओपी धनपुर शहडोल को सहायक सेनानी 9वीं वाहिनी विसबल रीवा, श्री शिवेन्द्र सिंह बघेल उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा को एसडीओपी धनपुरी शहडोल, श्री आर.एस. परमार पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ भिण्ड को एसडीओपी बीना सागर, श्री बलराम सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू ग्वालियर को एसडीओपी राहतगढ़ सागर, श्री कुलवंत सिंह उप पुलिस अधीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय को नगर पुलिस अधीक्षक भोपाल, श्री बालकृष्ण आर्य एसडीओपी राहतगढ़ सागर को उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुमनि सागर जोन और श्री भानुप्रताप समाधिया एसडीओपी बीना सागर को उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय उमनि सागर रेंज पदस्थ किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें