मध्यप्रदेश - राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पद-स्थापना

राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नये पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। श्री अमरपाल सिंह अपर कलेक्टर कटनी को मुख्य संपदा अधिकारी गृह निर्माण मण्डल, श्री संजय जैन उपायुक्त भू-अभिलेख सागर की सेवाएँ नगरीय विकास एवं आवास को सौंपते हुए आयुक्त नगर निगम कटनी, श्रीमती सुनंदा पंचमाई अपर आयुक्त नगर निगम जबलपुर की सेवाएँ नगरीय विकास एवं आवास विभाग से वापस लेते हुए अपर कलेक्टर कटनी, श्री मंगल सिंह मरावी अपर कलेक्टर टीकमगढ़ को अपर कलेक्टर उमरिया, श्रीमती मलिका निगम नागर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल की सेवाएँ नगरीय विकास एवं आवास विभाग को सौंपते हुए अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल, श्री शिव गोविंद मरकाम संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर को संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़, श्री प्रवीण फुलपगारे संयुक्त कलेक्टर मण्डला को संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर, श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ को संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर, श्रीमती लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर राजगढ़ को संयुक्त कलेक्टर रतलाम, श्री ऋषि पवार डिप्टी कलेक्टर जबलपुर को डिप्टी कलेक्टर उमरिया और श्री रामनरेश सिंह डिप्टी कलेक्टर अनूपपुर को डिप्टी कलेक्टर पन्ना के पद पर पदस्थ किया है। श्रीमती प्रभा श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर सागर को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ उपायुक्त राजस्व सागर संभाग का काम सौंपा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें