Times Now-VMR Opinion Poll Loksabha Elections : जनमत का मोदी में भरोसा बरकरार


2019 लोकसभा चुनाव के करीब आते ही एक सवाल जो अब सबके ज़हन में उठने लगा हैं वो है कि आखिर कौन जीतेगा लोकसभा 2019 का चुनाव ? यह काफी बड़ा सवाल है और इस वक्त सब जगह चर्चा का विषय बना हुआ है | 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं इसको लेकर सभी राजनैतिक दलों अपने कील कांटे दुरूस्त करने में जुट गए हैं। इस चुनाव में मोदी सरकार अपना अगले कार्यकाल को वापस पाने की कोशिशों में जुटी है वहीं विपक्षी दल इस चुनाव को अपने लिए बहुत बड़ा मौका मानकर चल रहे हैं। चुनाव परिणाम किसके पक्ष में जाते हैं ये तो भविष्य के गर्भ में हैं लेकिन इसको लेकर कयास लगाने में सभी जुटे हैं। न्यूज चैनल टाइम्स नाउ वीएमआर ने मिलकर OpinionPoll किया है | जानिए उनका यह OpinionPoll क्या कहता है 

मध्यप्रदेश में NDA को मिल सकती हैं 23 सीटें

OpinionPoll के अनुसार मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से  NDA को 23 सीटें मिल सकती है वहीं UPA की बात करें तो 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है मतलब कहा जा सकता है कि कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता हासिल करने का कोई बड़ा लाभ नहीं मिलने जा रहा है। 

चंडीगढ़ की 1 सीट UPA को

चंडीगढ़ की 1 सीट UPA को मिलने की बात कही जा रही है

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस को 4 सीटों का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में 6 सीटें हैं इसमें से नेशनल कांफ्रेस को 4 सीटों और NDA को 1 और UPA को 1 सीट का अनुमान जताया जा रहा है।

हरियाणा में NDA को 8 तो UPA को 2 सीटें

हरियाणा की 10 सीटों की बात करें तो UPA को 2 वहीं NDA को 8 सीटें मिलने का अनुमान है

पंजाब में UPA को 12 तो AAP को 1 सीट

पंजाब की 13 सीटों की बात करें तो NDA का यहां खाता भी नहीं खुलेगा वहीं AAP को 1 सीट मिलने का अनुमान है वहीं UPA को 12 सीटें मिल सकती हैं

दिल्ली में NDA को 6 सीटें, तो AAP का भी खुल सकता है खाता

दिल्ली के मूड की बात करें तो यहां 7 लोकसभा सीटें हैं इसमें से NDA के पक्ष में 6 सीटें तो वहीं 1 सीट AAP के पक्ष में जा सकती है ऐसा अनुमान जताया जा रहा है

छत्तीसगढ़ में बराबरी का मुकाबला

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के बारे में बताया जा रहा है कि यहां NDA और UPA में बराबरी का मुकाबला बताया है वहां NDA को 5 तो वहीं UPA को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

राजस्थान में NDA को 17 तो UPA को 8 सीटें

राजस्थान की 25 सीटों की बात करें तो वहां NDA को 17 तो UPA को 8 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

उत्तराखंड में NDA को 5 सीटें

उत्तराखंड की कुल 5 सीटों में से NDA को 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है

उत्तर प्रदेश (UP) में सपा-बसपा  को 51 सीटोें का वहीं NDA को 27 सीटों का अनुमान

उत्तर प्रदेश पर सबकी निगाहें लगीं हुईं हैं यहां काफी दिलचस्प अनुमान सामने आ रहा है यहां पर सपा-बसपा गठबंधन को 80 सीटों में से 51 सीटें मिलने का अनुमान OpinionPoll में बताया जा रहा है, वहीं NDA को 27 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है वहीं UPA को केवल 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

गुजरात में NDA के पक्ष में 24 तो UPA को 2 सीटों का अनुमान

गुजरात की सीटों की बात करें तो यहां 26 सीटें हैं जिसमें से NDA के पक्ष में 24 सीटें जाती दिख रही हैं,वहीं UPA के हिस्से महज 2 सीटें आने का अनुमान जताया जा रहा है

महाराष्ट्र में NDA को भारी बढ़त,मिल सकती हैं 43 सीटें
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं जिसमें NDA को भारी बढ़त,मिल सकती हैं अनुमान जताया जा रहा है कि NDA को 43 सीटें तो वहीं UPA को 5 सीटें मिल सकती हैं

नार्थ ईस्ट में NDA को बड़ी कामयाबी की उम्मीद

नार्थ ईस्ट में NDA को बड़ी कामयाबी की उम्मीद जताई जा रही है वहां की 11 सीटों में से 9 सीटों पर NDA को तो वहीं UPA को 1 सीट मिलने की बात कही जा रही है

असम में UPA को 3 तो NDA को 8 सीटों की उम्मीद

असम में 14 सीटें हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि UPA को 3 तो NDA को 8 सीटों का अनुमान लगाया जा रहा है AIDF को 2 सीटों का अनुमान 

ओडिशा में NDA के खाते में 13 सीटें तो BJD को 8 सीटें

बात करें ओडिशा की तो यहां लोकसभा की 21 सीटें हैं जिसमें से NDA के खाते में 13 सीटें जाती दिख रहीं हैं तो BJD को 8 सीटें मिलने की बात कही जा रही है

झारखंड में UPA को 8 तो NDA को 6 सीटें

झारखंड में UPA को 8 तो NDA को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है

बिहार में NDA को 25 सीटें मिलने का अनुमान

बिहार की बात करें तो यहां 40 सीटें हैं और यहां पर लालू यादव की लोकप्रियता गिरती दिख रही है वहां UPA को 15 सीटें तो वहीं NDA को 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में NDA को 9 सीटों और ममता को 32 सीटों का अनुमान

पश्चिम बंगाल को लेकर हर कोई उत्सुक है इसको लेकर दिलचस्प बात सामने आ रही है हालांकि ममता बनर्जी की आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस यानि AITC को 32 सीटें मिल सकती हैं वहीं NDA 9 सीटें लेकर वहां अच्छी उपस्थिति दर्ज करा सकता है, UPA को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

पुडुचेरी की 1 सीट UPA के पक्ष में

पुडुचेरी की 1 सीट की बात करें तो वो UPA के हिस्से में जाती दिख रही है

कर्नाटक में UPA NDA में बराबरी का मुकाबला

कर्नाटक की बात करें तो यहां यूपीए और एनडीए दोनों को बराबर सीटें यानि 14-14 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

तेलंगाना में UPA को 5 सीटें मिल सकती हैं

तेलंगाना में UPA को 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है,वहीं एनडीए को 1 सीट मिलने की बात कही जा रही है तेलंगाना की बात करें तो यहां चंद्रशेखर राव की पार्टी को जबर्दस्त बढ़त मिलती दिख रही है। उसे 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है

दक्षिण भारत के तीन राज्यों में NDA पर UPA भारी दिख रही है

दक्षिण भारत के तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में NDA पर UPA भारी पड़ती नजर आ रही है

आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी होंगे किंगमेकर?

आंध्र प्रदेश की 25 सीटों की बात करें तो YSRCP को 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है

तमिलनाडु में UPA को खासी बढ़त

VMR TIMES NOW 2019 के सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में UPA को जबर्दस्त बढ़त मिलती दिख रही है | तमिलनाडु में यूपीए आगे बताई जा रही है 39 सीटों में यूपीए करीब करीब क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है |

source - hindi.timesnownews.com 
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें