दिग्विजय सिंह पर भारी पड़ा कंप्यूटर बाबा का हठ योग, कंप्यूटर बाबा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में धूनी रमाने और हठयोग करने पर कंप्यूटर बाबा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूरे कार्यक्रम की अनुमति न लेने पर कंप्यूटर बाबा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव में कंप्यूटर बाबा के भोपाल में किए गए हठ गए और साधु संतों के रोड शो का पूरा खर्च कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खाते में जोड़ा जाएगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में धुनी रमाकर चुनाव प्रचार करने के मामले में कम्प्यूटर बाबा उर्फ स्वामी नामदेव त्यागी बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं | भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है | अब कम्प्यूटर बाबा से कार्यक्रम की इजाजत लेने से जुड़े सभी दस्तावेज मांगे जाएंगे | 

चुनाव आयोग ने धूनी रमाने और हठयोग करने पर कंप्यूटर बाबा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। आयोग के नोटिस पर कंप्यूटर बाबा ने अपना जवाब दिया था। कंप्यूटर बाबा ने कहा था कि उन्होंने हठयोग में दिग्विजय सिंह को नहीं बुलाया था और न ही हठयोग का खर्च उन्होंने उठाया। हठयोग का पूरा खर्च भिक्षा में मिली राशि से उठाया गया। कंप्यूटर बाबा के इस जवाब से चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं हुआ है। जिसके बाद आयोग ने बाबा के खिलाफ कोहेफिजा थाने में केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सात मई को भोपाल के कोहेफिजा थाने में कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ शिकायत की थी | बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कम्प्यूटर बाबा ने भोपाल के सैफिया ग्राउंड में दिग्विजय सिंह के पक्ष में हवन पूजन कर चुनाव प्रचार किया था | कंप्यूटर बाबा के अलावा उनके सहयोगी चंद्रशेखर रैकवार पर भी केस दर्ज किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। 

कंप्यूटर बाबा और चंद्रशेखर रायकवार पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए हवन पूजन और रैली निकालकर दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार किया था। इसकी शिकायत भाजपा नेता राहुल कोठारी ने चुनाव आयोग से की थी। इससे पर कलेक्टर ने नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब देने की जगह कंप्यूटर बाबा भोपाल से गायब हो गए थे। प्रतिनिधि के द्वारा दिए गए जवाब से चुनाव आयोग असंतुष्ट था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की मुश्किलें भी बढ़ गई। क्योंकि जो भी कार्यक्रम कंप्यूटर बाबा ने किए थे जैसे हवन पूजन, रैली इन सभी का खर्चा अब दिग्विजय सिंह के खाते में जोड़ा जाएगा। पुलिस ने धार्मिक कार्य करके राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति का मामला भी दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें