शिवपुरी – शा. पीजी कॉलेज में मनाया गया ABVP स्थापना दिवस एवं नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन, सुश्री पुष्पा बनी नगर अध्यक्ष विवेक उपाध्याय बने नगर मंत्री !



शिवपुरी – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया ! इस अवसर पर शा.पीजी कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम में मंचीय कार्यक्रम एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया !

पीजी कॉलेज में हुए इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे ! इस उपलक्ष पर मुख्य अतिथि एल एल बी विभागाध्यक्ष श्री के एन उपाध्याय जी रहे ! कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के विभाग व्यवस्था प्रमुख नवनीत सेन, विभाग संयोजक आशीष बिंदल, जिला प्रमुख मुकेश मिश्रा एवं जिला संयोजक मयंक दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रहे ! कार्यक्रम में आभार व्यक्त नगर मंत्री विवेक उपाध्याय ने किया ! 

यह है नवीन कार्यकारिणी –

नगर अध्यक्ष सुश्री पुष्पा मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष श्री सोनू खत्री, श्री अमित दुबे, श्री मयंक दुबे, श्री गौरव राहोरा, नगर मंत्री विवेक उपाध्याय, नगर सह मंत्री श्री अभिषेक चतुर्वेदी, श्री आशीष शर्मा, श्री अंशुल माहोर, सुश्री अंकित लोधी, नगर कार्यालय मंत्री श्री अर्पण शर्मा, सह मंत्री सतीश धाकड़, नगर कोषाध्यक्ष श्री शुभम डाडे, कार्यकारणी सदस्य श्री जय शर्मा, श्री दीपक गोयल, श्री दिनेश सिंह कुशवाह, नगर तकनिकी प्रमुख श्री शिवम् दुबे, नगर छात्रा प्रमुख, सुश्री पदमा ओझा, सह छात्रा प्रमुख सुश्री नेहा तिवारी

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें