सोनिया जी की रूस यात्रा क्यों - एक अनुमान - श्री पुष्कर अवस्थी की फेसबुक पोस्ट

SHARE:

राहुल गांधी की कांग्रेस के वाकई दुर्दिन चल रहे है। एक तरफ तो वो अपने अधकपारी अध्यक्ष की बेवकूफी भरी चुनौतियों पर मिल रहे जवाब से परे...



राहुल गांधी की कांग्रेस के वाकई दुर्दिन चल रहे है। एक तरफ तो वो अपने अधकपारी अध्यक्ष की बेवकूफी भरी चुनौतियों पर मिल रहे जवाब से परेशान है और दूसरी ओर आर्थिक संकट में फंसते जारहे है।

पिछले 7 दशकों से कांग्रेस को कभी धन की कमी नही रही है और इतनी आकूत धन वर्षा होती रही है कि उनके अध्यक्षो और उनके परिवार वालो को धन उपार्जन के लिये कोई काम भी नही करना पड़ा है। यह धनवृष्टि कितनी घनघोर थी इसका अंदाज़ा इसी बात से लग जाता है कि कांग्रेस के वर्तमान के अध्यक्ष राहुल गांधी फ़टी जेब का कुर्ता पहनने के बाद भी मालिश कराने बैंकॉक ही जाते है और उनकी माता जो पूर्व में कांग्रेस की अध्यक्षा रही है वे बिना कोई उद्यम किये, विश्व की चौथी सबसे धनी राजनैतिज्ञ मानी जाती रही है।

कांग्रेस जब तक सत्ता में रही है तब तक तो उसको धन की कभी कमी नही रही थी लेकिन 2014 के बाद से एक के बाद एक राज्यो से सत्ता से बाहर होने के बाद, उसको धन की दिक्कत आती रही है। वैसे तो कांग्रेस अपने चुनावो व अध्यक्षो और उनके परिवार के पालनहार का बोझ ले देकर अपनी पंजाब व कर्नाटक की सरकारों पर निर्भर थी लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा अपने अध्यक्षो की 10 जनपथ स्थित मजार पर चढ़ावा चढ़ाना बहुत पहले से बन्द कर देने के बाद से, अब सिर्फ कर्नाटक ही उनकी आय का श्रोत रह गया है।

यहां ऐसा भी नही है कि कांग्रेस के अध्यक्षो के पास धन नही है बल्कि उनके पास तो आकूत धन है लेकिन दिक्कत यही है कि वह काले धन के रूप में विदेशों में रक्खा हुआ है जिसको मोदी जी की सरकार की आर्थिक नीतियों और नये कानूनों के कारण, भारत मे लाना लगभग असंभव हो गया है। अब उनके लिये, इस धन का उपयोग करना केवल भारत के बाहर ही विभिन्न शेल कम्पनियों और एनजीओ के माध्यम से ही संभव हो पारहा है। अब कांग्रेस की वित्तीय आपातकाल की स्थिति का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जासकता है कि आज सोनिया गांधी को रूस से लेकर वैटिकन तक धन की उगाही करने जाना पड़ रहा है। इसको पूरी तरह समझने के लिये हमें थोड़ा पीछे जाना पड़ेगा।

70 व 80 के दशक में सोवियत रूस की गुप्तचर संस्था केजीबी के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने जिन्होंने वहां से भाग कर, पाश्चात्य देशों में शरण ली थी उन्होंने अपनी किताबो व साक्षत्कार में यह खुलासा किया था कि 70 के दशक से ही भारत मे इंद्रा गांधी व उनके परिवार को हर वर्ष सोवियत रूस द्वारा, केजीबी के माध्यम से धन दिया जाता था, जो स्विट्ज़रलैंड के बैंकों में भेजा जाता था। यह धन देने का सिलसिला इंद्रा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल 1984 तक जारी रहा था। इस सम्बंध को फिर से शुरू करने के लिये, राजीव गांधी ने पहल की थी। बहुतों को यह बात याद नही होगी कि राजीव गांधी ने 1985 में अपनी योरप की आधिकारिक यात्रा की समाप्ति पर, हॉलैंड से बिना किसी आधिकारिक कार्यक्रम के व विदेश मंत्रालय को बिना पूर्व सूचना दिये, अपनी पत्नी सोनिया गांधी के साथ मॉस्को, सोवियत रूस की 24 घण्टे के लिये यात्रा की थी। इस यात्रा व उसके उद्देश्य को लेकर भारत सहित, पूरे विश्व मे बड़ी चर्चा रही थी। उस वक्त, अंतराष्ट्रीय मीडिया का यह आंकलन था कि राजीव गांधी, सोवियत रूस को अपनी माँ इंद्रा गांधी से बने सम्बन्धो की निरंतरता के प्रति आश्वस्त कराने गये थे। सोवियत रूस व गांधी परिवार के बीच का यह सम्बंध सोवियत रूस के टूटने तक चलता रहा था।

गांधी परिवार और सोवियत रूस के बीच के सबंधो मे आयी इस टूटन को नये सिरे से जोड़ने का काम सोनिया गांधी व वर्तमान में रूस ने यूपीए के प्रथम काल मे शुरू हुआ था जब दिसम्बर 2004 में रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत की यात्रा पर आये थे और उन्होंने सोनिया गांधी से अकेले मुलाकात की थी। यहां यह समझना महत्वपूर्ण है कि सोनिया गांधी भारत के किसी संवैधानिक पद पर नही थी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन, स्वयं पूर्व के सोवियत रूस की गुप्तचर संस्था केजीबी के महत्वपूर्ण अधिकारी थे। इसी मुलाकात के बाद मई 2005 में सोनिया गांधी एक 3 दिवसीय अर्धसरकारी(यह एक बेहुदा लेबल था, जो एक गैर संवैधानिक व्यक्ति की विदेश यात्रा को वैधानिकता प्रदान करने के लिये गढ़ा गया था) दौरे पर, रूस के राष्ट्रपति पुतिन की व्यक्तिगत मेहमान बन कर गयी थी। यहां यह खास बात है कि सोनिया गांधी ने यह यात्रा रिलाइंस इंडस्ट्री के हवाई जहाज से अकेले की थी और उनके साथ जाने वाले तत्कालीन विदेश मंत्री नटवर सिंह व अन्य अधिकारियों ने, रूस की हवाई सेवा, ऐरोफ्लोट से यात्रा की थी। यह अर्धसरकारी यात्रा, जिसमे विदेशमंत्री भी शामिल थे, वह इतनी गुप्त थी कि इस यात्रा के उद्देश्यो और परिणामो के बारे में लोकसभा से लेकर सरकार के किसी भी विभाग में कोई जानकारी उपलब्ध नही है।

मुझे इतने विस्तार में पूर्व के घटनाक्रम को इसलिये बताना पड़ा है ताकि लोग अभी हाल में सोनिया गांधी की रूस की यात्रा का आर्थिक महत्व समझे। मैं सोशल मीडिया पर चल रही इस बात को नही स्वीकार कर पारहा हूँ कि सोनिया गांधी की रूस की रहस्यमयी यात्रा, नरेंद्र मोदी जी की हत्या कराने के उद्देश्य से है। हां यह अवश्य है कि नरेंद्र मोदी जी को 2019 में दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिये, सोनिया गांधी ने पुतिन व रूस में अभी भी प्रभावी भूतपूर्व सोवियत रूस के केजीबी सूत्रों से आर्थिक व लॉजिस्टिक मदद मांगी होगी। यह सही है कि पुतिन, मोदी जी की सरकार की रूसी अस्त्रों पर पूर्व की आत्मनिर्भरता से अलग होने की नीति पर चलने से विहल है लेकिन मोदी जी की वैश्विक स्थिति उन्हें भारत की राजनीति में सीधे दखल देने से रोकेगी। अब सोनिया गांधी की मोदी जी को हटाने में पुतिन कितने सहायक हुये होंगे यह भविष्य की घटनाये ही बतायेगी।

लेकिन सोनिया गांधी की अब वैटिकन की यात्रा यह अवश्य संकेत दे रहे है कि कम से कम आर्थिक मदद के मामले में रूस में उन्हें कोई विशेष सफलता नही मिली है। यदि उन्हें मिलती तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से वैटिकन की यात्रा पर नही जाना पड़ता। यहां मेरा ध्यान उन समाचारों की तरफ जारहा है जिसमे यह इशारा किया गया था कि स्विट्ज़रलैंड के बैंकों पर कालेधन के खुलासे के दबाव बढ़ने व भारत की सरकार द्वारा स्विट्ज़रलैंड की सरकार से वहां पड़े भारतीय नागरिकों के धन की सूचना साझा करने के कूटनैतिक प्रयासों के कारण लोगो ने अपने धन को अन्य ठिकानों में जमा कराने का प्रयास किया है। उसी के साथ यह भी समाचार था कि 2015/2016 में गांधी परिवार के धन का एक बड़ा भाग स्विस बैंकों से, वेटिकन के बैंक के साथ हांगकांग के चीन के बैंक में स्थान्तरित किया गया है। इसी को लेकर मेरा सन्देह है कि सोनिया गांधी को सत्ता में वापसी करने व मोदी जी के नेतृत्व में फिर से 2019 में सरकार बनाने से रोकने के लिये, अपने खजाने को कुछ खाली करना पड़ रहा है।

जैसा की मैंने शुरू में ही कहा था कि कांग्रेस आर्थिक आपदा से जूझ रही है, उसकी पुष्टि इससे भी हो रही है कि कांग्रेस ने जो 800 करोड़ रुपये कैम्ब्रिज एनालिटिक्स पर लगाये थे वे कल बुधवार 2.5.2018 को डूब गये है। इंग्लैंड से समाचार मिला है कि कैम्ब्रिज एनालिटिक्स और उसकी मातृ कम्पनी जेसीएल ने कल बुधवार से अपना कारोबार बंद कर दिया है। यही नही कैम्ब्रिज एनालिटिक्स ने इंग्लैंड में दिवालिया होने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि उसे अमेरिका के फेडरल कोर्ट में इंसोल्वेसीय प्रोटेक्शन ऐक्ट के अधीन सुरक्षा प्रदान की जासके।

अब आगे आगे देखिये कौन कौन सी शक्तियां अपने अपने प्रारब्ध को प्राप्त होती है। 

किन्तु डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी का अनुमान कुछ और है -


COMMENTS

नाम

अखबारों की कतरन,40,अपराध,3,अशोकनगर,24,आंतरिक सुरक्षा,15,इतिहास,158,उत्तराखंड,4,ओशोवाणी,16,कहानियां,40,काव्य सुधा,64,खाना खजाना,21,खेल,19,गुना,3,ग्वालियर,1,चिकटे जी,25,चिकटे जी काव्य रूपांतर,5,जनसंपर्क विभाग म.प्र.,6,तकनीक,85,दतिया,2,दुनिया रंगविरंगी,32,देश,162,धर्म और अध्यात्म,244,पर्यटन,15,पुस्तक सार,59,प्रेरक प्रसंग,80,फिल्मी दुनिया,11,बीजेपी,38,बुरा न मानो होली है,2,भगत सिंह,5,भारत संस्कृति न्यास,30,भोपाल,26,मध्यप्रदेश,504,मनुस्मृति,14,मनोरंजन,53,महापुरुष जीवन गाथा,130,मेरा भारत महान,308,मेरी राम कहानी,23,राजनीति,90,राजीव जी दीक्षित,18,राष्ट्रनीति,51,लेख,1126,विज्ञापन,4,विडियो,24,विदेश,47,विवेकानंद साहित्य,10,वीडियो,1,वैदिक ज्ञान,70,व्यंग,7,व्यक्ति परिचय,29,व्यापार,1,शिवपुरी,904,शिवपुरी समाचार,324,संघगाथा,57,संस्मरण,37,समाचार,1050,समाचार समीक्षा,762,साक्षात्कार,8,सोशल मीडिया,3,स्वास्थ्य,26,हमारा यूट्यूब चैनल,10,election 2019,24,shivpuri,2,
ltr
item
क्रांतिदूत : सोनिया जी की रूस यात्रा क्यों - एक अनुमान - श्री पुष्कर अवस्थी की फेसबुक पोस्ट
सोनिया जी की रूस यात्रा क्यों - एक अनुमान - श्री पुष्कर अवस्थी की फेसबुक पोस्ट
https://1.bp.blogspot.com/-ttaX3J8NnrM/WvE0zeYX_pI/AAAAAAAAGgQ/zWe0rc2lNsI8LrnDSHM_Bo1xfzEqt_AzACLcBGAs/s1600/11.jpg
https://1.bp.blogspot.com/-ttaX3J8NnrM/WvE0zeYX_pI/AAAAAAAAGgQ/zWe0rc2lNsI8LrnDSHM_Bo1xfzEqt_AzACLcBGAs/s72-c/11.jpg
क्रांतिदूत
https://www.krantidoot.in/2018/05/secret-russia-trip-of-sonia-gandhi.html
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/2018/05/secret-russia-trip-of-sonia-gandhi.html
true
8510248389967890617
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy