राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रख्यात कवि सुमित ओरछा, शिवपुरी के साहित्य कारो ने दी शुभकामना।



हरिद्वार में संपन्न हुई राष्ट्रीय कवि संगम की राष्ट्रीय बैठक में एक बार पुनः राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

राष्ट्रीय कवि संगम में इससे पहले मध्यप्रदेश को तीन भागों मध्यभारत, महाकौशल और मालवा में विभक्त कर तीनो जगह नए प्रदेश अध्यक्ष बना दिये थे,पर हरिद्वार में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश जी मित्तल ने एक बार पुनः संयुक्त मध्यप्रदेश का अध्यक्ष सुमित ओरछा को उनकी सक्रियता और निष्ठा के आधार पर नियुक्त किया है, जिससे शिवपुरी के साहित्यकारों में भी हर्ष की लहर दौड़ गयी है। सभी ने सुमित को शुभकामना प्रदान करते हुए राष्ट्रीय कवि संगम के विस्तार की अपेक्षा की है। 

शुभकामना देने वालो में आशुतोष शर्मा, प्रदीप अवस्थी, दीपक शर्मा पोहरी, शिवम यादव करेरा, शशांक मिश्रा, विनय मिश्रा करैरा, विकास प्रचंड, दिव्या भागवानी, वैशाली पाल, प्रियंका राजपूत, मयंक राठौर, पूनम पुरोहित, जयपाल जाट कोलारस आदि प्रमुख है।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें