भाजपा समाचार - सदस्यता अभियान के माध्यम से होगा संगठन का विस्तार-प्रभात झा

SHARE:

हर बूथ पर पचास प्रतिशत समर्थन हासिल करना हमारा लक्ष्य- प्रभात झा  शिवपुरी// देश में भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जो बा...


हर बूथ पर पचास प्रतिशत समर्थन हासिल करना हमारा लक्ष्य- प्रभात झा 


शिवपुरी// देश में भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जो बारह महीने और पूरे पांच वर्ष लगातार सक्रियता के साथ काम करती है, जबकि कुछ दल चुनाव के कुछ माह पहले ही जागते हैं और कार्यक्रम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सफलता में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। जीत को बरकरार और उसे आगे ले जाने में पार्टी कार्यकर्ता हमेशा परिश्रम की पराकाष्ठा करते हैं और यही कारण है कि हम सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन का विस्तार करते हैं यह बात आज सदस्यता अभियान शुभारंभ के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री प्रभात झा ने शगुन वाटिका में कहीं। 

श्री झा ने कहा कि इसके साथ ही हमे पर्यावरण के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व के अनुसार पंचवटी के रूप में प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण का कार्य करे। आज का दिन भाजपा के लिए सौभाग्य का दिन है, क्योंकि आज डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती से संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इस पार्टी को खड़ी करने में डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे अनेक लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया है, जिसके कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में कार्य कर रही है। आप सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक आभार कि आपने इस विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को 30000 मतों से जिताया और इस लोकसभा को भी विजई बनाया। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने रात दिन एक करके 11 करोड़ सदस्यता वाली विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या की पार्टी भारतीय जनता पार्टी को बनाया है। 

भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज जिले के सभी 15 मंडलों में किया गया। नगर की शगुन वाटिका में सदस्यता अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजू बाथम, सह प्रभारी विकास पाठक एवं नगर प्रभारी हेमंत ओझा के आतिथ्य में संपन्न हुआ 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिले को 100000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य प्रदान किया है। सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ जुड़कर इस लक्ष्य को पार करते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर 100 नए सदस्य जोड़ेंगे एवं इस सदस्यता अभियान को सर्व व्यापी सर्वस्पर्शी बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान के साथ साथ हम लोकसभा में जो बूथ नहीं जीत सके, उन पर भी सदस्य बनाकर उन्हें कार्यकर्ता के रूप में जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। 

जिला सदस्यता अभियान प्रभारी श्री राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, वह सामाजिक सरोकार व पर्यावरण के प्रति भी संजीदा रहती है । इसी का उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि हम सदस्यता अभियान के साथ साथ प्रत्येक मतदान केंद्र पर पंचवटी पांच पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सदस्यता अभियान को चलायेंगे और भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्य हर मतदान केंद्र पर 50% से ऊपर सदस्य को पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल एवं आभार नगर सह सदस्यता प्रभारी डॉ राकेश राठौर ने व्यक्त किया।

COMMENTS

नाम

अखबारों की कतरन,40,अपराध,3,अशोकनगर,24,आंतरिक सुरक्षा,15,इतिहास,158,उत्तराखंड,4,ओशोवाणी,16,कहानियां,40,काव्य सुधा,64,खाना खजाना,21,खेल,19,गुना,3,ग्वालियर,1,चिकटे जी,25,चिकटे जी काव्य रूपांतर,5,जनसंपर्क विभाग म.प्र.,6,तकनीक,85,दतिया,2,दुनिया रंगविरंगी,32,देश,162,धर्म और अध्यात्म,244,पर्यटन,15,पुस्तक सार,59,प्रेरक प्रसंग,80,फिल्मी दुनिया,11,बीजेपी,38,बुरा न मानो होली है,2,भगत सिंह,5,भारत संस्कृति न्यास,30,भोपाल,26,मध्यप्रदेश,504,मनुस्मृति,14,मनोरंजन,53,महापुरुष जीवन गाथा,130,मेरा भारत महान,308,मेरी राम कहानी,23,राजनीति,90,राजीव जी दीक्षित,18,राष्ट्रनीति,51,लेख,1126,विज्ञापन,4,विडियो,24,विदेश,47,विवेकानंद साहित्य,10,वीडियो,1,वैदिक ज्ञान,70,व्यंग,7,व्यक्ति परिचय,29,व्यापार,1,शिवपुरी,911,शिवपुरी समाचार,331,संघगाथा,57,संस्मरण,37,समाचार,1050,समाचार समीक्षा,762,साक्षात्कार,8,सोशल मीडिया,3,स्वास्थ्य,26,हमारा यूट्यूब चैनल,10,election 2019,24,shivpuri,2,
ltr
item
क्रांतिदूत : भाजपा समाचार - सदस्यता अभियान के माध्यम से होगा संगठन का विस्तार-प्रभात झा
भाजपा समाचार - सदस्यता अभियान के माध्यम से होगा संगठन का विस्तार-प्रभात झा
https://1.bp.blogspot.com/-BlrazGgDiPo/XSH_YuOXswI/AAAAAAAAIk8/j3XEHQdKzq8puR0ss9Lm_enLFqWU8JhSACLcBGAs/s1600/4.jpg
https://1.bp.blogspot.com/-BlrazGgDiPo/XSH_YuOXswI/AAAAAAAAIk8/j3XEHQdKzq8puR0ss9Lm_enLFqWU8JhSACLcBGAs/s72-c/4.jpg
क्रांतिदूत
https://www.krantidoot.in/2019/07/shivpuri-news-7-july-2019_41.html
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/2019/07/shivpuri-news-7-july-2019_41.html
true
8510248389967890617
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy