खाद्यान्न कूपन सर्वे मे जानकारी देना नागरिकों के हित में है -सी.एम.ओ

शिवपुरी नगर में खाद्यान्न कूपन के सत्यापन के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए सरकारी कर्मचारियों के 127 दलो का गठन किया गया है। जो शहर के विभिन्न वार्डो में उन हितग्राहियो के घरो पर जाकर खाद्यान्न संबंधी दस्तावेजो का सत्यापन कर रहे है जिन्हे शासन की राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना के अंतर्गत खाद्यान्न प्राप्त होता है। किन्तु शहर के कुछ क्षेत्रो जैसे- सईसपुरी, घोसीपुरा तथा पुरानी शिवपुरी के कुछ क्षेत्र में सर्वे कर रहे दलो द्वारा बताया गया है कि कुछ लोग किसी भ्रम के कारण दलो को अपने परिवार की जानकारी दवं दस्तावेज उपलब्ध नही करा रहे है। जिस कारण ऐसे परिवार को भविष्य में खाद्यान्न मिलने में समस्या हो सकती है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के.के. पटैरिया ने बताया है कि यह सर्वे नागरिकों के हित में हैं। इस सर्वे का किसी अन्य कानून से कोई संबंध नही है इसलिए नागरिक भ्रमित न हो और खाद्यान्न कूपन सर्वे के लिए उनके घर पर आये कर्मचारियों को सहयोग करें और उन्हे सभी आवश्यक दस्तावेज तथा जानकारी उपलब्ध करायें। ताकि उन्हे भविष्य में भी खाद्यान्न मिलने में कोई परेशानी न आये, और खाद्यान्न प्राप्त होता रहे। अतः श्री पटैरिया ने अपील करते हुए कहा है कि नागरिकों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें