डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में हुआ राज का चयन

शीघ्र ही प्रारंभ हो रहे नए डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में ग्वालियर अचल की होनहार प्रतिभा राज शर्मा ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान सुनिश्चित कर अचल सहित समस्त प्रदेश का नाम ऊंचा करने में कामयाबी पायी है | ग्वालियर में जन्में राज की प्राम्भिक नृत्य शिक्षा उनके हरफनमौला मामा देवेंद्र शर्मा (डेविड) के द्वारा ही प्रदान की गयी | शिवपुरी में प्रारंभिक नृत्य शिक्षा प्राप्त कर राज अपने मामा एवं माता पिता के सपनों को साकार करने हेतु मुंबई गए जहाँ उन्होंने कई कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी | कठिन संघर्ष के दौरान खुद को मजबूती के साथ तैयार किया | आज उनका चयन जब नए डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के लिए हुआ और जब इसकी सूचना शिवपुरीवासियों को प्राप्त हुई तो समूचे शिवपुरी शहर में राज के उज्जवल भविष्य हेतु लोग प्रार्थना करते नजर आये | लोगों का विश्वास है कि राज इस डांस रियलिटी शो को जीत कर समूचे प्रदेश का नाम रौशन करेंगे |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें