जानकी सेना का 289 वा सुन्दर कांड का आयोजन हुआ

शिवपुरी-प्रति शनिवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन करने वाली सेवाभावी धार्मिक संस्था जानकी सेना संगठन द्वारा संगठन को गतिमान बनाए रखते हुए गत दिवस भी 289वां संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन स्थानीय कपिल तिवारी एडवोकेट के यहां सम्पन्न हुआ। जानकी सेना के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि यहीं संगठन से उत्तर प्रदेश के महोबा और पिछोर करेरा बैराड़ भौती खोड़ नरवर से चौदह नए सदस्य शामिल हुए। इस दौरान आयोजन के पश्चात जानकी सेना के संरक्षक बृजेश सिंह तोमर द्वारा आयोजनकर्ताओं को सुन्दर काण्ड की पुस्तक भी भेंट की गई व उनके मंगल भविष्य की कामना करते हुए संगठन से जुड़े रहने के लिए शुभकामनाऐं दी। आगामी आयोजन 7 मार्च को वरिष्ठ अभिभाषक एड.गजेन्द्र सिंह यादव के निवास स्थान कालीमाता मंदिर के समीप सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय के पास आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें