अशोकनगर - वारंटी विकास कुमार जैन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अशोकनगर रघुवंश सिंह भदोरिया के निर्देशानुसार थाना कोतवाली द्वारा स्थाई वारंट तामील का विशेष अभियान चलाया जा रहा है | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी अशोक नगर गुरु वचन सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली पीपी मुद्गल उप निरीक्षक हरवीर सिंह रघुवंशी आरक्षक अरविंद्र अरविंद सिंह आरक्षक शिवेंद्र सिंह रघुवंशी आरक्षक नीरज द्वारा एन आई आर क्रमांक 166 /17 धारा 138 आईपीसी के स्थाई वारंटी विकास कुमार जैन पुत्र बृजेश कुमार जैन निवासी शांतिनाथ मंदिर के पास अशोक नगर को गिरफ्तार कर स्थाई वारंट तामिल करवाया गया है | स्थाई वारंट माननीय जेएमएफसी मयंक मयंक मोदी महोदय द्वारा जारी किया गया था |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें