कोरोना महामारी से मुक्ति और राष्ट्र को समर्थ बनाने गायत्री परिवार 21 घरों में किया यज्ञ्र

शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति और राष्ट्र को सामथ्र्यवान बनाने के लिए जिला गायत्री परिवार द्वारा रविवार के दिन घर-घर ऑनलाईन गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा हवन-यज्ञ को मंत्रोच्चारण विधियों के द्वारा संपन्न कराया गया। घर-घर हुए इस ऑनलाईन यज्ञ के फोटो और वीडियो अपलोड होकर 2100 से अधिक गायत्री परिजनों ने इस यज्ञ में भाग लिया और अपने घर-परिवार, देश और कोरोना मुक्ति को लेकर गायत्री मंत्रोच्चारण से आह्वान किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में हो रहे इस यज्ञ हेतु सभी आवश्यक सामग्री एवं यज्ञ विधि पुस्तक गायत्री परिवार शिवपुरी द्वारा उपलब्ध कराई गई। जिले भर के गायत्री परिवार से जुड़े परिजन एवं अन्य लोग प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तथा सांयकाल 4 बजे से 7 बजे के बीच आहुतियां देकर इय यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाया।

जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट शिवपुरी के समन्वयक डॉ पी के खरे ने बताया है कि रविवार को घर-घर हुए यज्ञ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला जहां घर-घर हुए यज्ञ में स्वयं परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गायत्री मंत्र का जाप किया। डॉ खरे ने बताया है कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य राष्ट्र को समर्थ एवं सशक्त बनाने, पर्यावरण का परिशोधन करने के साथ ही वर्तमान में चल रहे कोरोना संकट को दूर करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए आयोजित इस अभियान में 2100 से अधिक परिवारों ने भाग लिया और अपने यज्ञ किए हुए फोटो और वीडियो जिला गायत्री परिवार के सोशल मीडिया पर संचालित ग्रुप में भेजे। डॉ खरे ने बताया कि यह यज्ञ शिवपुरी शहर के अलावा सभी तहसीलों एवं गांव गांव सहित अन्य दूर-दराज के प्रदेशों में भी संपन्न हुआ जिसमें ऐसे यज्ञकर्ताओं ने पूर्व में ही पंजीयन कराकर अपना स्थान सुनिश्चित किया था और आज सभी ने यज्ञ में भाग लेकर इसे सफल बनाया। उनके अनुसार इस गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान में पूरे विश्व में लगभग दस लाख घरों में एक ही दिन एक ही समय में गायत्री मंत्र की करोड़ों आहुतियाँ एक साथ दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें