झाँसी तिराहे पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश


शिवपुरी के व्यस्ततम मार्ग झाँसी तिराहे पर शाम को लगभग 7 बजे उस समय अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब वहां पर एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली | जानकारी के अनुसार झाँसी तिराहे पर सेसई वालों के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिलने पर खलबली मच गयी | आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक आदतन शराबी था | जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है | व्यक्ति कौन था, कहाँ का निवासी था फिलहाल पता नहीं चला है |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें