भारत में करीब 59.90 लाख कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ

 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 82753 लोग स्वस्थ हुए है जिसके बाद सक्रिय मामले 10407 से कम होकर 883185 पर आ गए है |

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किये आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 82753 लोग स्वस्थ हुए है और इन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है | इसके बाद देश में कोरोना वायरस से मुक्ति पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5988823 हो गयी है | इस अवधि में 73272 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 6979424 हो गया है | देश में पिछले रविवार से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है |

पिछले 24 घंटों में 926 मरीजों की मौत होने के बाद देश में इस महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 107416 हो गया है | वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले 893592 है | देश में कोरोना के सक्रिय मामलों का प्रतिशत 12.85, रोग मुक्त होने वालों का प्रतिशत 85.81 है जबकि मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है |

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले कम हुए है और इस दौरान 303 लोगों की मृत्यु हुई है | महाराष्ट्र में कोरोना के कारण मौतों की संख्या के कारण मौतों की संख्या 39932 हो गयी है | इस दौरान 17323 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए है जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1229339 हो गयी है |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें