भाजपा के प्रचार रथ से सिंधिया तथा कॉंग्रेस के मिनी वचन पत्र से राहुल, दिग्गी गायब

 


मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस भाजपा दोनों प्रमुख पार्टियां आमने सामने है | जहाँ भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव वाली 28 सीटों पर अब एलईडी, साउंड और वीडियो की सुविधा से सुसज्जित रथ से प्रचार शुरू कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय से इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीँ कॉंग्रेस नें भी मिनी वचन पत्र जारी किया है | खास बात यह है कि भाजपा के इस प्रचार रथ से सिंधिया व कॉंग्रेस के मिनी वचन पत्र से राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह गायब है | 

मिनी वचन पत्र से राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह नदारद 

28 विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मिनी वचन पत्र जारी किया है | इस मिनी वचन पत्र से राहुल गांधी गायब हैं | इसके कवर पर इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ की फोटो है, लेकिन राहुल गांधी की नही हैं | वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने जो वचन पत्र जारी किया था, उसमें फ्रंट पेज पर फ्रंट फोटो राहुल गांधी का था, लेकिन अब 28 सीटों के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने वचन पत्र और उपलब्धियों का सारांश जनता के सामने पेश किया गया है | उसमें इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी के साथ सिर्फ पीसीसी चीफ कमलनाथ का फोटो है | कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में कमलनाथ की सरकार, सवा साल का कार्यकाल, सभी जनता से खुशहाल, का स्लोगन दिया है | पिछली सरकार की उपलब्धियों का श्रेय भी कमलनाथ लेते हुए नजर आ रहे हैं | अब जो मिनी वचन पत्र तैयार किया है, उसकी जिम्मेदारी भी कमलनाथ अपने ऊपर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं | 

बीजेपी का तंज 

बीजेपी ने कांग्रेस के मिनी वचन पत्र से राहुल गांधी के बाहर होने पर तंज कसा है | प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह दोनों ही नेता उपचुनाव के परिदृश्य से बाहर हैं | चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले दोनों नेताओं को पार्टी ने रणनीतिक तौर पर बाहर किया है | गोपाल भार्गव ने कहा कांग्रेस पार्टी जानती है कि राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के कारण कॉंग्रेस को नुक्सान होता हैं | यही कारण है कि पार्टी ने उपचुनाव में दोनों नेताओं को बाहर कर दिया है | उप चुनाव खत्म होते ही दोनों नेता फिर नजर आयेंगे | यानि जनता को कांग्रेस भ्रमित कर रही है | 

भाजपा के प्रचार रथ के पोस्टर में सिंधिया पर नहीं 

मध्य प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव वाली 28 सीटों पर अब एलईडी, साउंड और वीडियो की सुविधा से सुसज्जित रथ से प्रचार शुरू कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय से इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वहां पर महिलाएं और छोटी-छोटी बच्चियां भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा। बोले- हम भूखे-नंगे अच्छे हैं।  हमने बच्चों को लैपटॉप दिया। उन्होंने बंद कर दिए थे। हमें नंगे-भूखे रहने दो। हम ऐसे ही अच्छे हैं। आपकी अमीरी, आपका बंगला आपकी गाड़ी आपको मुबारक है। हम तो घुटने टेकते हूं। मैं दुखी नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने गरीबों को आहत किया है। जब वे आहत होते हैं तो मैं आहत होता हूं। इसके साथ कहना चाहता हूं कि किसानों को दी जाने वाली सम्मान राशि और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने शुरू किया, हम समापन करेंगे। सिंधिया अन्याय के खिलाफ खड़े होकर हमारे साथ आए हैं। वे हमारी टीम के लिए सबसे अहम हैं। हमारे परिवार के सदस्य हैं। हम उनके साथ मिलकर इस चुनाव में कांग्रेस को हराएंगे। हालांकि उन्होंने पोस्टर पर सिंधिया की फोटो नहीं होने के सवाल का जवाब नहीं दिया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें