भक्ति पर्व जन्माष्टमी पर भजनों पर खूब नचे श्रोता।

 


शिवपुरी:संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन व जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा मानस भवन में जन्माष्टमी पर आयोजित भक्ति पर्व में श्रोता जमकर नचे,भाव विभोर होकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई।ब्रज रसिक प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल के शिष्य इंदौर से आये विवेक मेहता ने कृष्ण भजनों को सुना सभी को मंत्र मुग्ध किया।कृष्ण जन्म की बधाई गीत पर श्रोता जमकर नाचे।इससे पूर्व भक्ति पर्व में सुंदर नृत्यों की प्रस्तुति भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर बाल लीला,ब्रज रास,ब्रज होली,मयूर नृत्य आदि को मनीष यादव सागर व साथी लेकर आये।इसी तरह लांगुरिया गायन ज्ञान सिंह शाक्य भिंड व उनकी टीम ने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में सांसद केपी यादव,जिलाध्यक्ष भाजपा राजू बाथम,नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा,पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल,एड़ी एम नीतू माथुर सहित कई प्रमुख लोग पूरे समय मौजूद रहे व भक्ति पर्व का आनंद लिया।कार्यक्रम का संचालन कवि आशुतोष ओज ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें