कई राज समेटे ये होटल है या तस्करी का अड्डा?

 शिवपुरी: पुराने बस स्टैंड शिवपुरी पर स्थित बदनाम ये होटल अपने आप मे कई गहरे राज छुपाए हुए है।कभी वेश्यावृत्ति,कभी जुआ तो कभी रसूखदारों की महंगी सुरा और सुंदरी युक्त पार्टियों के लिए सबसे महफूज स्थल ये बन चुका है।इसके अलावा भी कई राज इसमें छुपे हुए है।आये दिन चर्चाओं में रहने वाला ये होटल अभी चुनाव के समय कुछ लोगो को बंधक बनाए रखने में भी चर्चा में आया था।जहां तीन चार जनप्रतिनिधियों को रखा गया था।हैरत की बात ये है कि इतना विवाद और चर्चाओं में रहने के बाद भी इस होटल पर कोई कार्यवाही नही होती है।उसके पीछे के जब साक्ष्य ढूंढने की कोशिश क्रांतिदूत ने की तो पता चला दरअसल ये रसूखदारों की आराम स्थली के रूप में घोषित हो चुका है।कई धन्ना सेठ इसी वजह से यहां कुछ नही होने देते अर्थात कार्यवाही नही होनी देते।इसके अलावा भी इसके कई राज है,बताया तो यहां तक जाता है कि इसमें छोड़ भलाई सब कार्य होते है,कई बड़े कारनामे यही से होते है,अपराधियो की शरणस्थली के साथ साथ,ड्रग्स तस्करों का भी ये अड्डा बन चुका है,शाम होते ही यहां महफ़िल जमने लग जाती है।आस पड़ोस वाली भारी परेशान है।पंरन्तु रसूखदारों की विशेष कृपा पात्र ये होटल किसी भी तरह की कार्यवाही से बच जाता है।इन राजो को अगर खंगाल लिया जाए तो और कई चौकाने वाली जानकारी सामने आ जायेगी।हम तो काम पर लगे ही है,और भविष्य शिवपुरी के सुधारने और बचाने के लिए इस पर कार्यवाही जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें