भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में किया पदभार ग्रहण।





 भोपाल:भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज 29 अगस्त सोमवार को पदभार ग्रहण किया।प्रदेश भर से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सबसे पहले दीनदयाल जी व श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।उसके बाद प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओ को संबोधित भी किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी,रणवीर रावत,प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर सहित हजारो कार्यकर्ता मौजूद इस अवसर पर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें