प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कल मनाया जायेगा।


शिवपुरी, 26 अगस्त 2022/ प्रदेश व्यापी रोजगार दिवस का आयोजन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 27 अगस्त को सुबह 10.30 इंदौर मुख्यालय से होगा। 

जिला स्तर पर कार्यक्रम शिवपुरी जिला मुख्यालय पर मानस भवन गांधी मैदान में किया जाएगा। जिला मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में लाभांवित होने वाले हितग्राहियों के स्वीकृति/ वितरण पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिलवाए जाएगें।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें