शिवपुरी के प्रसिद्ध साहित्यकार,कर्मचारी नेता शाही की पुण्यतिथि आज।

 




शिवपुरी:आज शिवपुरी के प्रसिद्ध साहित्यकार और कर्मचारी नेता मदनमोहन शर्मा शाही की पुण्यतिथि है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनकी पुण्यतिथि कर्मचारियों एवं प्रबुद्धजनों द्वारा धूमधाम से मनाई जा रही है।शाही ने *लंकेश्वर* और *कोटा रानी* जैसे ऐतिहासिक उपन्यास लिखे, जो दिल्ली के राधाकृष्ण और प्रभात प्रकाशन से छपे हैं।लंकेश्वर का लगभग हर वर्ष नया संस्करण आता है।शाही जी को यहां के सरकारी कर्मचारी एक मसीहा के रूप में देखते हैं।उन्हें यहाँ के छठे विधायक के रूप में देखा जाता था।उनकी एक आवाज़ पर जिले के समस्त कार्यालय खाली हो जाया करते थे।यहाँ तक कि चपरासी दफ्तर का समय पूरा होने पर ताले डालने के लिए भी आगे नहीं आते थे।उनका कांग्रेस हो या भाजपा सभी डालीं के नेता समान रूप से सम्मान करते थे।साम्यवादी संगठन उन्हें लाल सलाम ठोकते थे।लेकिन प्राचीन भारतीय साहित्य के गहरे जानकार होने के कारण उन्हें वाद की अनुयायी किसी विचारधारा से बांधा नहीं जा सका।शाही जी हिंदी के साथ संस्कृत और अंग्रेजी के आधिकारिक विद्वान थे।कामचलाऊ उर्दू के भी जानकार थे।किंतु दुर्भाग्य ने उनकी जीवन लीला पर अल्पआयु में ही विराम लगा दिया।समाज सेवा के अतिवाद ने उनके जीवन को खत्म कर दिया।एक परिचित पिता पुत्र के झगड़े में बीच-बचाव करने के चलते जब पिता ने अपने ही पुत्र में गोली मारी तो वे बीच में आ गए और एक महान कर्मयोगी का दुःखद प्राणान्त हो गया।ऐसे पुरुषार्थी को इस अकिंचन की भाव भीनी श्रद्धाजंलि।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें