शक्तिशाली महिला संगठन को और कितना शक्तिशाली बनायेगा प्रशासन?

 

शिवपुरी:यू तो शिवपुरी में 50 से अधिक स्वयमसेवी संस्थाएं सक्रिय है,और अपने अपने स्तर पर बेहतर कार्य भी कर रही है,पंरन्तु उन सभी को अनदेखा करके शिवपुरी जिला प्रशासन केवल शक्तिशाली महिला संगठन नामक संस्था पर ही कुछ ज्यादा मेहरबान है,उसे ही जरूरत से ज्यादा शक्तिशाली बनाने में निरंतर जुटा है।प्रशासनिक फेरबदल का कोई भी असर इस संस्था पर नही पड़ता जो भी आता है इसी को शक्तिशाली बनाने में जुटा रहता है।यक्ष प्रश्न यही बन गया है कि इतनी अन्य संस्थाओं के सक्रिय और सदैव महत्वपूर्ण भूमिका में होने के बाद आखिरकार कौन से कारण है जो शक्तिशाली महिला संगठन ही सभी की पहली पसंद बनी हुई है।सेमिनार से लेकर जनजागरूकता अभियान,शासकीय आयोजन हो या अशासकीय,सभी मे जरूरत से ज्यादा अधिकारियों का विश्वास अब लेन देन की चर्चाओं का बाजार गर्म किये हुए है,अर्थात ले पपडिया तो दे पपडिया वाली कहावत यहाँ चरितार्थ इस संस्था के मामले में शिवपुरी में हो रही दिखती है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें