राजमाता अम्मा महाराज स्मृति राष्ट्रीय महिला मैराथन 13 अक्टूबर को।



राजमाता साहब की 103वी जयंती, करवा चौथ पर आयोजित इनामी छठवीं महिला मैराथन में ग्वालियर के आस पास के क्षेत्र के अलावा प्रदेश और देश भर से महिला धावक हिस्सा लेंगे।महिला मैराथन की संरक्षक प्रदेश की यशस्वी खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने आयोजन समिति को अपनी सहमति प्रदान कर दी है।।

इस छठवीं महिला मैराथन का आयोजन राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलोपमेन्ट ट्रस्ट,खेल विभाग,ग्वालियर अमेच्यौर ओलंपिक एसोसिएशन, नगर निगम ग्वालियर,भारतीय जनता महिला मोर्चा,जीवाजीक्लब एवं शहर के विभिन्न महिला संगठन व सामाजिक संस्थाओ के सह्योग से किया जाएगा।।

महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय मैराथन दो वर्गों में आयोजित की जाएगी।।मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है,जो कि निःशुल्क रहेगा।।

13 अक्टूबर को प्रातः 7बजे अम्मा महाराज की छत्री थीम रोड ग्वालियर से दौड़ प्रारम्भ की जाएगी एवं तदुपरांत अम्मा महाराज को छत्री प्रांगड़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं,प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा भजनांजली स्वरूप श्रदांजलि अर्पित की जाएगी।।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें