भोपाल नगर निगम जोन 3 के अध्यक्ष बने श्री देवेंद्र भार्गव



 भोपाल:नगर निगम भोपाल के वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद श्री देवेंद्र भार्गव को भोपाल नगर निगम जोन 3 का अध्यक्ष बनाया गया है।उक्त जिम्मेदारी पर उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।श्री भार्गव भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ व कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ता है,पूर्व में शिवपुरी जिले में संगठन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है।इसके अलावा विभिन्न उप चुनावो में भी महत्वपूर्ण भूमिका उनने निभाई है।उनके इस मनोनयन पर सभी ने उन्हें बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें