किसान कल्याण पर चर्चा कलेक्टर के साथ सुनिए कल 7:30पर।



शिवपुरी, 23 सितम्बर 2022/ ‘‘किसान कल्याण हेतु शासन की सुविधाएं’’ विषय पर जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह की आकाशवाणी के साथ आयोजित की गई भेंटवार्ता का प्रसारण 24 सितंबर को शाम 7.30 बजे किसान वाणी कार्यक्रम में किया जाएगा।

‘‘किसान कल्याण हेतु शासन की सुविधाएं’’ विषय पर आयोजित भेंटवार्ता में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा नैनो यूरिया के उपयोग पर भी जोर दिया। कलेक्टर सिंह द्वारा किसानों के लिए ड्रोन तकनीक, सोलर ऊर्जा, उनकी भलाई और कृषि कार्य में बढ़ोतरी हेतु तमाम सारे पहलुओं पर बातचीत की गई।

इस भेंट वार्ता में आकाशवाणी शिवपुरी के वरिष्ठ उद्घोषक डॉ.समर्थ अग्रवाल उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम आकाशवाणी शिवपुरी के कार्यक्रम प्रमुख और निदेशक श्री एस.एस.चौधरी के मार्गदर्शन और संयोजन में तैयार किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें