शिवपुरी जिले में अभी तक 934.71मि मी ओसत वर्षा दर्ज।


शिवपुरी, 21 सितम्बर 2022/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 934.71 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1240.48 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1278.50 मि.मी., बैराड़ में 758.50 मि.मी., पोहरी में 913.50 मि.मी., नरवर में 867 मि.मी., करैरा में 765 मि.मी., पिछोर में 1016.70 मि.मी., कोलारस 985.40 मि.मी., बदरवास में 997 मि.मी. तथा खनियाधाना में 831 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें