अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा इंडस्ट्री एरिया।



 शिवपुरी:शिवपुरी में अधिकारियों की मनमर्जी चल रही है,कोई रोकने और टोकने वाला नही है,इस लिए निरंकुशता बढ़ रही है,भ्रष्टाचार चरम पर है।शिवपुरी के समाजसेवी और व्यापारी विष्णु गोयल जी ने क्रांतिदूत को बताया कि थींम रोड बनते समय अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है,इसका सबसे बड़ा उदाहरण इंडस्ट्रीज एरिया ही है,जहाँ रोड बनाते समय व्यापारियों के हितों को नजरअंदाज कर अधिकारीयो ने जमकर चांदी काटी है।खूब भ्रष्टाचार किया है।इंडस्ट्रीज एरिया पूरा जलमग्न है,विष्णु गोयल जी के अनुसार उन्होंने स्वयम पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से पार्क बनाया था,उसी में अपने पैसों से एक बोर कराया ताकि पेयजल की आपूर्ति ठीक हो,सभी को पीने को पानी मिले पंरन्तु वह सब प्रशासनिक लापरवाही अकर्मण्यता की भेंट चढ़ चुका है,जलमग्न हो चुका है।इतनी शिद्दत और मेहनत से श्रीमंत राजें साहब ने थीम रोड की योजना बनाई और साकार की थी,पर आदतों से बाज न आते हुए अधिकारियों ने इस मेहनत पर पानी फेरने में कोई कोर कसर नही छोड़ी है।ऐसा नही की इस व्यवस्था को सुधारने के लिए शिकायत या आवेदन न दिया हो पंरन्तु जब भ्रस्टाचार ही करना हो तो फिर सुझाव सुनेगा कौन?जनता के हितों की चिंता करेगा कौन?

बेहद व्यथित विष्णु गोयल जी ने अबिलम्ब समस्या के समाधान का आग्रह शिवपुरी जिलाधीश से किया है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें