यात्रा वृतांत के संदर्भ में देश परदेश का वाचन आयोजन 16 अक्टूबर को।

 


शिवपुरी:अखिल भारतीय साहित्य परिषद मध्यभारत प्रान्त द्वारा मध्यभारत प्रान्त के समस्त 16 जिलों में निकाली जाने वाली यात्रा वृतांत के संदर्भ में दूसरे चरण में देश परदेश पुस्तक का वाचन 16 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे से जल मंदिर मैरिज हाउस में रखा गया है।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रान्त मीडिया प्रभारी जयपाल जाट व जिलाध्यक्ष प्रदीप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया की 30 दिसम्बर तक पूरे प्रान्त के पुरातात्विक,धार्मिक,ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को प्रस्तुत करने व उन पर आलेख रूप में जानकारी को प्रकट करने निम्मित आयोजन साहित्य परिषद यात्रा वृतांत के रूप में प्रारम्भ कर चुकी है।प्रान्त महामंत्री आशुतोष शर्मा व यात्रा के प्रांत प्रभारी दिनेश याग्निक रायसेन के संयोजन में पूरे 16 जिलों में मध्यभारत में आयोजन चल रहा है।द्वतीय चरण में देश परदेश यात्रा वृतांत की अंतराष्ट्रीय पुस्तक का वाचन सभी जिलों में हो रहा है।इसी क्रम में शिवपुरी में 16 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे जल मंदिर मैरिज हाउस में देश परदेश का वाचन रखा गया है।जिसमे पुरुषोत्तम गौतम,प्रमोद भार्गव,डॉ एच पी जैन,महेंद्र अग्रवाल,दिनेश वशिष्ठ, मुकेश अनुरागी देश परदेश के यात्रा संस्मरणों का वाचन करेंगे।उक्त महत्वपूर्ण आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह इशरत ग्वालियरी, सुनील बंसल,त्रिलोचन जोशी,ब्रजेश अग्निहोत्री,कामना चतुव्रेदी सक्सेना,जयपाल जाट,प्रदीप अवस्थी,विकास शुक्ल प्रचंड,भूपेंद्र शर्मा,जगतपाल दांगी,योगेंद शुक्ला,शरद गोश्वामी,राकेश मिश्रा,राम पंडित,उर्वशी गौतम,इंदर मेहता,अंजली गुप्ता,हेमलता चौधरी,बसंत श्रीवास्तव, अंगद सिंह तोमर,आशीष खटीक,राजकुमार राठौर, आशीष पटेरिया,याकूब साबिर,राकेश सिंह,संजय शाक्य,अजय जैन अविराम,रामकृष्ण मौर्य, प्रकाश सेठ,दीपक प्रधान,हरीश हर्षित,महेश मधुर आदि ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें