पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुशवाह कल शिवपुरी में।


 शिवपुरी; भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री नारायण सिंह जी कुशवाह कल यानी 2 अक्टूबर को अल्प प्रवास पर शिवपुरी आ रहे है।पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह ने बताया कि नारायण सिंह जी 2 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे होटल पी एस में सर्वप्रथम खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।उसके बाद 11 बजे पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता भव्य स्वागत अपने नेता का करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें