गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

SHARE:

शिवपुरी, 26 अक्टूबर 2022/ गोवर्धन पूजा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता महाउत्सव के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका सीधा प...



शिवपुरी, 26 अक्टूबर 2022/ गोवर्धन पूजा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता महाउत्सव के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका सीधा प्रसारण जिले में किया गया। जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र में रखा गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा श्री प्रहलाद भारती एवं कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह तथा जिले के विभिन्न ग्रामों से आए एक सैकड़ा से अधिक कृषको एवं किसान महिलाओं की सहभागिता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, जिले के संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। सभी के द्वारा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को लाईव देखा व सुना गया। 

पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा श्री प्रहलाद भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो मातृभूमि के रूप में अपने देश को मानता है और उसकी सेवा करता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति जीवन दायनी है, प्रकृति से हमें सब कुछ प्राप्त हुआ है। हमारा दायित्व है कि हम भी प्रकृति को कुछ देना सीखें। 

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट उत्पादन से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा एवं उत्पादित उत्पाद गुणवत्ता युक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक होता है। इससे मृदा एवं पर्यावरण प्रदूषण से भी राहत मिलती है। आजकल असंतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने से पौधों में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। इसके नियंत्रण के लिए अनेक कीटनाशक का प्रयोग असंतुलित मात्रा में होता है, जो मानव के साथ-साथ अन्य जीवों पर सीधे प्रभाव डालता है। इसके दुष्परिणाम से मिट्टी, पानी एवं वायु सभी प्रदूषित हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तरफ हमें बढ़ने की जरूरत है। वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन एक जन कल्याणकारी कार्य साबित होगा और इसे बढ़ाने के लिए हमें सार्थक प्रयास करना चाहिए। इस मुहिम में आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं का अहम रोल है, क्योंकि गांव में वह स्वयं वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन कर ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर सकती हैं।


ग्रामीण के साथ मिलकर किया गोवर्धन तथा गो-धन का पूजन

 श्री प्रहलाद भारती एवं कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ  गोवर्धन तथा गो-धन का पूजन किया। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री यू.एस.तोमर, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र श्री एम.के.भार्गव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


पौधरोपण कर दिलाया संकल्प

राज्यमंत्री दर्जा श्री प्रहलाद भारती एवं कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एवीएफओ प्रशिक्षण केन्द्र फतेहपुर कोठी नंबर-33 में तथा कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरसमा में पौधरोपण कर संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंकुर अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ही प्रकृति का हरित श्रंगार करना है। उन्होंने उपस्थित जन को गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम अनावश्यक प्रकृति का दोहन नहीं करेंगे तथा हम हमारे परिवार के हर खुशी के अवसर पर स्मृति स्वरूप पौधारोपण कर उस पौधे की देखभाल कर उसे वृक्ष बनायेंगे। उन्होंने इस दौरान केंद्र पर अंकुर अभियान में पौधारोपण एवं प्राकृतिक कृषि प्रोत्साहन प्रदर्शन का अवलोकन भी किया गया।


उषा परिहार ने कृषकों को दी जैविक एवं प्राकृतिक खेती की समझाइश

दुर्गा माता स्व सहायता समूह करैरा की सचिव उषा परिहार ने अपने संबोधन में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की समझाईस दी। वर्तमान समय में जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने अपने संबोधन में कृषको को कम लागत ज्यादा मुनाफा, गाँव के युवकों को इस खेती में आगे बढानें, अपने गाँव में बदलाव लाने तथा इस पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।


COMMENTS

नाम

अखबारों की कतरन,40,अपराध,3,अशोकनगर,24,आंतरिक सुरक्षा,15,इतिहास,158,उत्तराखंड,4,ओशोवाणी,16,कहानियां,40,काव्य सुधा,64,खाना खजाना,21,खेल,19,गुना,3,ग्वालियर,1,चिकटे जी,25,चिकटे जी काव्य रूपांतर,5,जनसंपर्क विभाग म.प्र.,6,तकनीक,85,दतिया,2,दुनिया रंगविरंगी,32,देश,162,धर्म और अध्यात्म,244,पर्यटन,15,पुस्तक सार,59,प्रेरक प्रसंग,80,फिल्मी दुनिया,11,बीजेपी,38,बुरा न मानो होली है,2,भगत सिंह,5,भारत संस्कृति न्यास,30,भोपाल,26,मध्यप्रदेश,504,मनुस्मृति,14,मनोरंजन,53,महापुरुष जीवन गाथा,130,मेरा भारत महान,308,मेरी राम कहानी,23,राजनीति,90,राजीव जी दीक्षित,18,राष्ट्रनीति,51,लेख,1126,विज्ञापन,4,विडियो,24,विदेश,47,विवेकानंद साहित्य,10,वीडियो,1,वैदिक ज्ञान,70,व्यंग,7,व्यक्ति परिचय,29,व्यापार,1,शिवपुरी,911,शिवपुरी समाचार,331,संघगाथा,57,संस्मरण,37,समाचार,1050,समाचार समीक्षा,762,साक्षात्कार,8,सोशल मीडिया,3,स्वास्थ्य,26,हमारा यूट्यूब चैनल,10,election 2019,24,shivpuri,2,
ltr
item
क्रांतिदूत : गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।
गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjuE_E5W9QTB9okhvgcqnYbJw81ykdLfjd0h-cTOErMqD5eKgtVebN1GKR93zUph8l81YOwMe4Y8nGxMW8f-UypvM4UqEYoLUNus4BGWBbjSyom7zPMORZvK6DQrS_Qh24e4EEZWpHYKTlasMzFP2yC3y8mVoIDae4Bu7m244sQ0SqEW3KZIXQtl6cM/w640-h424/IMG-20221026-WA0336.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjuE_E5W9QTB9okhvgcqnYbJw81ykdLfjd0h-cTOErMqD5eKgtVebN1GKR93zUph8l81YOwMe4Y8nGxMW8f-UypvM4UqEYoLUNus4BGWBbjSyom7zPMORZvK6DQrS_Qh24e4EEZWpHYKTlasMzFP2yC3y8mVoIDae4Bu7m244sQ0SqEW3KZIXQtl6cM/s72-w640-c-h424/IMG-20221026-WA0336.jpg
क्रांतिदूत
https://www.krantidoot.in/2022/10/blog-post_66.html
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/2022/10/blog-post_66.html
true
8510248389967890617
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy