राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के सम्बंध में बैठक आयोजित।


शिवपुरी, 7 नवम्बर 2022/  66वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बालक-बालिका 2022 का आयोजन शिवपुरी में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 18 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित होगी। खेल प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी और खेल अधिकारी ने खेल प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

 कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों और स्कूल संचालकों से प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में चर्चा की और कहा कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्था ठीक होना चाहिए। इसमें नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग पुलिस, आदिम जाति कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं वह समय पर तैयारियां करें। बैठक में अशासकीय विद्यालय के संचालक भी बैठक में उपस्थित थे। अशासकीय विद्यालयों द्वारा भी आवास व्यवस्था और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व वाहन व्यवस्था बनाने में जो भूमिका रहेगी। वह जिला शिक्षा अधिकारी व खेल अधिकारी के साथ समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें