युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए समीर खान

 

शिवपुरी-मध्यप्रदेश में चुनावी वर्ष को देखते हुए कांग्रेस पार्टी लगातार सक्रियता बढ़ा रही है। इसी क्रम में पार्टी अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उनका उत्साहवर्धन कर रही है। चुनावी सरगर्मी के चलते युवक कांग्रेस भी जिले में लगातार अपनी उपस्थिति से युवाओं को अपनी ओर रिझा रही है, इसी क्रम में कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की मंशा अनुसार युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, मीडिया विभाग प्रदेशाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी जी यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे जी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष एवम यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत शर्मा अनुशंसा पर समीर खान को युवक कांग्रेस मीडिया विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर समीर खान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व को भरोसा दिलवाते हुए कहा कि, मैं पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की शत प्रतिशत कोशिश करूंगा और जिले में जन–जन तक कांग्रेस विचारधारा व राहुल गांधी जी के भाईचारे के संदेश को पहुंचाने के लिए संगठन की समस्त गतिविधियों को सफल बनाने हेतु कार्य करूंगा। इस मौके पर युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष समीर खान को पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक के .पी सिंह कक्काजू आदरणी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह (बाबा साहब) करेरा विधायक प्रागीलाल जाटव जी कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान दाऊ साहब शिवपुरी जिला प्रभारी रश्मि पवार शर्मा जी यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत शर्मा जी नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष बासित अली, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह रूहानी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ल, पूर्व विधायक गणेश गौतम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, पूर्ण नगर पालिका उपाध्याय एपीएस चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु जैन, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, किसान कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, प्रदेश सचिव सत्यम नायक, आलोक शुक्ला, मोहसिन खान, सिद्धार्थ सिंह चौहान, के.के.खंडेलवाल, अमित सिंह राजावत, शांतनु कुशवाह, ललिन शर्मा, अंकित सिंह, साहब सिंह कुशवाह, सभी पार्षद गण, राजेश बिहारी पाठक, विजय चौकसे, सफदर बैग मिर्जा, अब्दुल रफीक उर्फ अप्पल, हनीफ खान टोनी, अमन सिंह राठौड़, दुर्गेश किरार, फरदीन खान शेख, फराज, अंश पाठक, उदित स्वराज, साजिद मलिक, अरवाज खान, इमरोज खान, सोहेल खान, सत्यम राठौर, लविंश राठौर, सागर शर्मा, शिव कुमार किरार, राज प्रताप सिंह ठाकुर, शिवम शर्मा उर्फ बिट्टू पंडित, अभिषेक पाल, जयंत शर्मा, संजीव परिहार, फरहान जाफरी, उदय करसेन, संदीप मित्तल, आसिफ खान, शेख दिलशाद, अयाज खान सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने हर्ष जताते हुए बधाई प्रेषित की।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें