शिवपुरी- महिला नेतृत्व के रूप में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करने वाली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन को अभा कांग्रेस...
सुश्री इंदु जैन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त करने के बाद शिवपुरी आगमन पर स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं पार्टी संगठन के द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां शॉल-श्रीफल भेंट करते हुए सुश्री इंदु जैन का स्वागत किया गया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं प्रेषित की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए यह गर्व का विषय है कि शिवपुरी की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन को सेवादल कांग्रेस संगठन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। हम सभी कांग्रेसजनों को इस पर गर्व है।
इस अवसर पर सुश्री इंदु जैन का स्वागत करने वालों में पूर्व नपा उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, वासित अली, संजय शर्मा, हरीश खटीक, आलोक शुक्ला, अमित शिवहरे, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, अनिल उत्साही, हाफिज खान, भरत रावत, साहब सिंह कुशवाह, भूरे धाकड़, राजकुमार बंसल, रामजीलाल कुशवाह, संजय चतुर्वेदी, केके खण्डेलवाल, विजय चौकसे, अजय प्रताप रूहानी, राजेशबिहारी पाठक, आदर्श परिहार, सहित महिला कांग्रेस की श्रीमती ज्योति धाकड़, राजकुमारी जाटव, शिल्पी राठौर, राजकुमारी शर्मा, दीपाली खण्डेलवाल, शिवानी राठौर, खुशबू, पुष्पा वैश्य, लक्ष्मी शाक्य, श्रीमती राजेश चौहान, गीता खटीक आदि मौजूद रहे।
COMMENTS