भारतीय जैन मिलन द्वारा किया गया प्रतिभाओं का सम्मान



शिवपुरी / विभिन्न समाजों के प्रतिभाशाली शख्सियतों को भारतीय जैन मिलन शिवपुरी के द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह भारतीय जैन मिलन शाखा नरवर के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से मप्र शासन के राज्यमंत्री प्रहलाद भारती शामिल हुए। भारतीय जैन शाखा नरवर के द्वारा शिवपुरी जिले का नाम रोशन करने वाले नवचयनित सिविल जज बने व्हाट्रोन का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती द्वारा सम्मान कर शुभकामनाएं दी गई। सिविल जज में चयनित शुभम जैन, कुं.नेहा परिहार, कुं.प्रियंका दांगी एवं उनके परिवार का सम्मान राज्यमंत्री प्रहलाद भारती सहित प्रोफेसर दिग्विजय सिंह, डॉ शम्मी जैन की उपस्थिति में वीर सुरेन्द्र बंटी जैन मिलन शाखा नरवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महेन्द्र जैन, देवेन्द्र जैन, रिंकेश अग्रवाल, मंत्री भारती जैन, निहारिका जैन, माधवी अग्रवाल, हर्षलता जैन एवं समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें