ब्‍लॉक स्‍तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित

 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड स्‍तरीय महिला खेल आयोजित कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड अशोकनगर अंतर्गत शाढौरा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं वर्ग में कबड्डी और खो-खो खेल की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें लगभग 120 बालिकाओं ने भाग लिया। खो-खो खेल में प्रथम स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या हाई स्कूल शाढौरा द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी खेल में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाढौरा प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाढौरा द्वितीय रही। प्रतियोगिता आयोजन के इस अवसर पर देवेंद्र रघुवंशी ,स्वाति जैन (पिग्‍गा मेडम) ,राजकुमार रघुवंशी ,प्रदुमन शर्मा ,अमन खान, राजा रघुवंशी और खेल और युवा कल्याण विभाग से हर्षा झारिया खेल प्रशिक्षक एवं जूली आदिवासी उपस्थित रहे। इसी प्रकार 17 मार्च 2023 को विकासखंड मुंगावली के शा0मा0वि0 क्रमांक-1 एवं विकासखंड चन्‍देरी के शा0मा0वि0 बाल उधान में महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई जावेंगी। किसी भी आयु वर्ग की महिला खिलाडी इन खेलों में सहभागिता कर सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें