4 जून को भोपाल में आयोजित होगा ब्राह्मण हुंकार महाकुंभ



दिनांक 24 मई 2023 को सर्व ब्राह्मण उत्थान, कल्याण समिति भोपाल मध्य प्रदेश की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 4 जून को भोपाल में आयोजित ब्राह्मण समाज के महाकुंभ  सम्मेलन में समाज के अधिक से अधिक समाज जनो को परिवार सहित सम्मिलित होने, सहयोग करने हेतु प्रेरित करने का संकल्प पारित किया गया। 

अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी दुबे ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों  दहेज प्रथा  का पूर्ण  रोकथाम के लिए हम सभी संकल्पित है। साथ ही ब्राह्मण परिवार की गरीब कन्याओं के विवाह स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने देहदान के प्रति जागरूक करने संस्कार और संस्कृति के सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनी है। इस अवसर पर पं अनिल वाजपेई ने चंद्रशेखर आजाद को भारत रत्न देने की मांग की व उनकी लिखित पुस्तक चंद्रशेखर आजाद शेर ए हिंदुस्तान  का विमोचन किया गे। साथ ही पं. प्रभाकर पांडेय द्वारा लिखित श्रीमद्भागवत गीता का श्लोकानुवाद पर चर्चा करते हुए पं एन.के. तिवारी  कुलपति आर्यावर्त विश्वविद्यालय भोपाल ने इसे श्रीमद्भागवत को समझने के लिए  प्रथम पुस्तक बताया। इस अवसर पर 4 जून  को आयोजित होने जा रहे ब्राह्मण हुंकार महाकुंभ सम्मेलन के लिए श्रीमती सरोजनी दुबे, श्री रमन तिवारी एवं श्री रजनीश दुबे को अधिकृत किया गया। बैठक मै पं अनिल वाजपेई श्रीमती सरोजनी दुबे श्री रमन तिवारी  डाॅ एन.के.तिवारी  श्रीमती अर्चना पांडेय श्रीमती रेणुका भार्गव श्री रजनीश दुबे डॉ प्रभात पांडेय सहित अन्य विप्र बंधु उपस्थित थे। आभार डॉ प्रभात पांडेय ने व्यक्त किया। 


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें