BJP को झटका: संघनिष्ठ ओमप्रकाश जैन 'ओमी' ने दिया इस्तीफा!
ओमप्रकाश जैन पिछले चार दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी से गहराई से जुड़े रहे हैं। उन्होंने संघ का तृतीय वर्ष प्रशिक्षण नागपुर से प्राप्त किया है, जबकि उनके पिता स्वर्गीय कौशलचंद्र जैन आपातकाल के दौरान 19 महीने भूमिगत रहकर संघ कार्य में सक्रिय रहे थे।
अपने त्यागपत्र में ओमप्रकाश जैन ने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। लंबे समय तक संगठन के लिए तन-मन-धन से समर्पित सेवा के बाद भी उन्हें लगातार नजरअंदाज और अपमानित किया जा रहा है, जिससे दुखी होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।
राजनीतिक जीवन में उन्होंने वर्ष 1992 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष पद से शुरुआत की थी। इसके बाद भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, नगर मंडल अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद तक का सफर तय किया। साथ ही वे वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद भी हैं।
इस इस्तीफे ने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ओमप्रकाश जैन जैसे समर्पित नेता का सार्वजनिक रूप से इस्तीफा देना यह दर्शाता है कि पार्टी के अंदरूनी हालात सामान्य नहीं हैं।
अब देखना यह होगा कि भाजपा नेतृत्व इस इस्तीफे को कितनी गंभीरता से लेता है और संगठन के भीतर चल रही खींचतान को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
भा,जा,पा,मे अन्दर कुछ ठीक नही चल रहा
जवाब देंहटाएं