भाजपा शिवपुरी की जिला कार्यकारिणी घोषित
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी, शिवपुरी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव द्वारा की गई है। यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमन्त खण्डेलवाल की सहमति से जारी की गई। घोषित सूची में संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर नवाव सिंह कुशवाह, इंजि. गोपाल सिंह पाल, सालिकराम कुशवाह, पूनम राजौरिया, हेमलता रावत, हेमन्त ओझा, भूपेन्द्र सिंह यादव एवं पवन लोधी को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी योगेन्द्र रघुवंशी (वंटी), के.पी. परमार एवं लवलेश जैन को सौंपी गई है।
मंत्री पद पर डॉ. रश्मी गुप्ता, अवतार सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न वर्मा, कृष्णविहारी गुप्ता, धर्मेन्द्र रावत, नीरज तोमर, दीपा बंसल एवं लक्ष्मी जाटव को शामिल किया गया है।
कोषाध्यक्ष के रूप में कपिल तिवारी (पण्डा) की नियुक्ति की गई है, जबकि सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व सोनूमल कुशवाह को सौंपा गया है।
कार्यालय मंत्री पद पर हरिशंकर दुबे को जिम्मेदारी दी गई है। सह-कार्यालय मंत्री के रूप में सोनू राजावत एवं जण्डेल सिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया है।
सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में विक्की मंगल तथा सोशल मीडिया सह-प्रभारी के रूप में सुनील भार्गव को दायित्व सौंपा गया है।
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मुकेश जैन को दी गई है, जबकि सह मीडिया प्रभारी के रूप में अनिल श्रीधर को शामिल किया गया है।
आईटी सेल प्रभारी पद पर वेदांस सविता तथा आईटी सेल सह-प्रभारी के रूप में रागिनी सोनी को नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नवगठित जिला कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

एक टिप्पणी भेजें