बड़ी सियासी हलचल: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में वापसी!
मप्र की सियासी गलियारों में आज उस समय हलचल तेज हो गई जब भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी की खबर सामने आई। संगठन और राजनीति दोनों क्षेत्रों में प्रभावी माने जाने वाले हितानंद शर्मा अब संघ में क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।
सूत्रों के अनुसार यह बदलाव सामान्य नहीं, बल्कि संघ की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। हितानंद शर्मा की वापसी को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में संघ द्वारा अन्य जिम्मेदारियों की भी घोषणा की गई है—
सुरेंद्र मिश्रा को पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रचारक
मुकेश त्यागी को ग्राहक पंचायत का प्रचारक
ब्रजकिशोर भार्गव को क्षेत्र गो सेवा प्रमुख (प्रचारक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हितानंद शर्मा की संघ में वापसी केवल व्यक्तिगत भूमिका परिवर्तन नहीं, बल्कि आने वाले समय में संगठनात्मक और वैचारिक दिशा को मजबूत करने का संकेत है।
अब सवाल यह है कि क्या यह बदलाव भाजपा संगठन में किसी बड़े पुनर्गठन की आहट है? या फिर संघ अपने वैचारिक मोर्चे को और धार देने की तैयारी में है? फिलहाल इतना तय है कि यह फैसला आने वाले दिनों में राजनीति और संगठन दोनों पर असर डालेगा।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें