शिवपुरी में दुकान और कैफेटेरिया संचालन का सुनहरा मौका, 20 मई को नीलामी
0
टिप्पणियाँ
शिवपुरी में कारोबार और रोजगार का बड़ा मौका सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्वागत केंद्र और प्राकृतिक पर्यटन स्थल भदैयाकुंड से जुड़ी दुकानों एवं कैफेटेरिया के संचालन के लिए 20 मई को नीलामी आयोजित होने जा रही है। इस खबर के सामने आते ही व्यापारियों, युवाओं और नया व्यवसाय शुरू करने की तैयारी कर रहे लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा छत्री रोड स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र की 10 दुकानों के साथ भदैयाकुंड कैफेटेरिया के संचालन एवं रखरखाव के लिए ऑफर आमंत्रित किए गए हैं। माना जा रहा है कि पर्यटन सीजन में इन स्थानों पर अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे यहां व्यवसाय की बड़ी संभावनाएं बन सकती हैं।
नीलामी प्रक्रिया में वही व्यक्ति या संस्था भाग ले सकेगी जिसके खिलाफ कोई आपराधिक या आर्थिक अपराध दर्ज न हो। दुकानों के लिए 50 हजार रुपये तथा कैफेटेरिया संचालन के लिए 3 लाख रुपये की अमानत राशि जमा करना अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक दुकान के लिए ऑफर पत्र प्राप्त करने हेतु 2 हजार रुपये का डीडी अथवा बैंकर्स चेक नोडल अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी के पक्ष में जमा करना होगा।
इच्छुक आवेदक 20 मई 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपने ऑफर पत्र जमा कर सकते हैं। इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे उपस्थित आवेदकों के सामने ऑफर खोले जाएंगे। आवेदन पत्र में स्थायी पता भरना अनिवार्य रहेगा। ऑफर पत्र स्वीकृत अथवा निरस्त करने का अंतिम अधिकार सक्षम अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी के पास सुरक्षित रहेगा।
अधिक जानकारी और नियम-शर्तों के लिए इच्छुक व्यक्ति डीएटीसीसी कार्यालय शिवपुरी में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ से मोबाइल नंबर 7000653045 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
निविदा से जुड़ी विस्तृत जानकारी वेबसाइट NIC Portal� पर भी उपलब्ध है।
Tags :
शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें