छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक, पांच बैठकें होंगी
0
टिप्पणियाँ
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। पांच दिवसीय सत्र के दौरान विधानसभा की कुल पांच बैठकें आयोजित होंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से चर्चा के बाद सत्र की तिथियों पर सहमति प्रदान की। इसके उपरांत राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के साथ ही सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई।
सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र के दौरान सरकार कुछ संशोधन विधेयक सदन में प्रस्तुत कर सकती है। हालांकि, फिलहाल अनुपूरक बजट पेश किए जाने की संभावना कम बताई जा रही है।
सत्र के दौरान सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी कार्यों के साथ-साथ जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
- मनीष त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ
Tags :
छत्तीसगढ़

एक टिप्पणी भेजें