लेबल

भिलाई में 76 परिवारों का गृह प्रवेश सम्मान

 




भिलाईनगर। अपने घर का सपना पूरा करने वाले 76 परिवारों के लिए शुक्रवार का दिन यादगार बन गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बीएलसी घटक के अंतर्गत आवास निर्माण पूर्ण करने वाले पात्र हितग्राहियों का नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री गृह सम्मान योजना के तहत सम्मान किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को "कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र" प्रदान कर उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की आवास योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गवई, उपायुक्त डी.के. कोसरिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा, कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, पार्षद प्रदीप सेन, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, सामाजिक विशेषज्ञ किरण चतुर्वेदी, इंजीनियर आदित्य ठाकुर, कुणाल सिंह, अभिषेक बजाज, वास्तुविद अविनाश जैन सहित योजना से जुड़े अधिकारी एवं सर्वेयर मौजूद रहे।

सम्मान समारोह के बाद पर्यावरण संरक्षण और "स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई" के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से कोसा नाला स्थित बौद्ध भूमि परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें