भिलाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, गूंजे भारत माता की जय के नारे
0
टिप्पणियाँ
भिलाईनगर। नगर पालिक निगस भिलाई द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरो, कार्यालय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
9 से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निगम क्षेत्र में विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधिया आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में तिरंगा रैली निकालकर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रैली के दौरान निगम अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक हार्थों में तिरंगा लेकर शामिल हो रहे हैं। प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारी से वातावरण देशभक्तिमय हो रहा है। नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है।
निगम द्वारा तिरंगा रैली के साथ-साथ प्रभात सेल्फी विद तिरंगा, वदे मातरम गायन सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिको को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष एवं बलिदान के स्मरण में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएगे। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहरवासियों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन जन तक पहुंचाने की अपील की है।
Tags :
छत्तीसगढ़

एक टिप्पणी भेजें