लेबल

अयोध्या धाम की तीर्थयात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु

 


बालोद/गुंडरदेही। जनपद पंचायत गुंडरदेही क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या धाम की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर ने तीर्थयात्रियों को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

इस दौरान पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राओं से लोगों को आध्यात्मिक शांति के साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान आपसी सहयोग, अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। श्रद्धालुओं ने भी यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए और मंगलमय यात्रा की कामना की।

मनीष त्रिपाठी | ब्यूरो चीफ



एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें