लेबल

कल 6 घंटे रहेगी बिजली गुल! इन इलाकों में बंद रहेगा विद्युत प्रवाह

 

शिवपुरी, 18 अगस्त 2026। शिवपुरी के कई इलाकों में 19 अगस्त को 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। मेंटीनेंस कार्य के चलते 33 के.व्ही. राई फीडर को बंद रखा जाएगा, जिससे इससे जुड़े कई क्षेत्र और एचटी उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद

विद्युत विभाग के अनुसार 19 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33 के.व्ही. राई फीडर से विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र राई एवं किलावनी से जुड़े समस्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों के लोग रहें तैयार

राई फीडर के बंद रहने से राई और किलावनी उपकेन्द्र से जुड़े सभी क्षेत्र तथा एचटी उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विभाग द्वारा यह शटडाउन आवश्यक मेंटीनेंस कार्य के लिए किया जा रहा है।

बिजली उपभोक्ता 19 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहने को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें