शिवपुरी में वन विभाग के स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क चिकित्सा सलाह
0
टिप्पणियाँ
शिवपुरी। वन मंडल शिवपुरी के तत्वावधान में वन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए बीआईएमआर हॉस्पिटल्स (बिड़ला हॉस्पिटल), ग्वालियर के सहयोग से निःशुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वन विभाग के कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।
आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शिवपुरी वन मंडल के डीएफओ सुधांशु यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस पहल की सराहना की। वहीं, बिड़ला हॉस्पिटल की ओर से एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संजय धीर ने विशेष रूप से शिरकत की।
शिविर में बिड़ला हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया। इसमें न्यूरोसर्जन डॉ. आकाश छारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका शर्मा एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. रघुवीर शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझते हुए उचित चिकित्सा सलाह दी। इस पहल का उद्देश्य वन विभाग से जुड़े कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Tags :
शिवपुरी


एक टिप्पणी भेजें